लाडपुरा: कापरेन निवासी युवक ट्रेक्टर अनियंत्रित होने पर जान बचाने के लिए कुदने पर हुआ घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती उपचार जारी
Ladpura, Kota | Jun 6, 2024 कापरेन निवासी एक युवक आज ट्रेक्टर में अचानक आयी खराबी से अनियंत्रित होने पर कूदकर अपनी जान बचाने के प्रयास में वह घायल हो गया।जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जितेंद्र प्रजापत पुत्र गजानन्द कोटा मार्ग पर ट्रेक्टर लेकर जा रहा था कि तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया इस पर अपने आपको बचाने के लिए युवक ने चलते ट्रेक्टर से कूद गया।