चरक अस्पताल का निरीक्षण करने के लिए सोमवार 10 बजे से कायाकल्प की टीम पहुंची। ग्वालियर व मंदसौर से आए दो डाक्टरों की टीम ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, मरीज व स्टाफ को होने वाली समस्याओं की बारिकी से जांच की।