सैदपुर: महुलियां में शर्ट प्रेस करते युवक की करंट से हुई मौत, परिवार में हाहाकार, कल घर में आने वाली बरात की हो रही थी तैयारियाँ
सैदपुर थाना क्षेत्र के महुलियां गाँव में बुधवार को अपराह्न शर्ट प्रेस करने के दौरान करंट लगने से एक 18 वर्षीय युवक नीलेश यादव पुत्र दिनेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।