पडरौना: कुशीनगर में चार साल पहले सड़क हादसे में मरे युवक को गुंडा एक्ट का दोषी ठहराया, प्रशासन ने किया जिला बदर
कुशीनगर में पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। चार साल पहले सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक युवक को गुंडा एक्ट का आरोपी बनाकर बीते मंगलवार को जिला बदर कर दिया गया है। परिजनों को पता चलने पर आज बुधवार सुबह से ही सोशल मीडिया व लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस के इस कार्रवाई को लेकर लोग तरह-तरह के उठा रहें है