पडरौना: कुशीनगर में सपा का कलेक्ट्रेट पर संग्राम, पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर सरकार पर किया सीधा वार
कुशीनगर में आज मंगलवार को सियासी तापमान चढ़ गया…सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह किसानों, बिजली संकट और कानून व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतर आए। यूरिया की किल्लत, लचर विद्युत आपूर्ति और ध्वस्त कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए उन्होंने प्रदेश सरकार को खुली चुनौती दी… और अपनी मांगों का पत्र राज्यपाल को भेजा। किसानों को यूरिया नहीं मिल रही हैं।