पडरौना: खिरिया टोला में जमीनी विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, एक पक्ष की सास-बहू घायल, अस्पताल में हुआ इलाज
कुशीनगर जनपद के पड़रौना नगर स्थित खिरिया टोला में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, शायरा खातून पत्नी स्वर्गीय महमूद का गांव के ही शमशाद पुत्र आबिद और सब पुत्र शमशाद सहित चार लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद बढ़ते-बढ़ते हाथापाई मारपीट में बदल गया।