पडरौना: देशभक्ति के रंग में रंगी तिरंगा यात्रा, कुशीनगर पुलिस लाइन में डीएम, एसपी और जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी
कुशीनगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत आज मंगलवार को तिरंगा यात्रा और बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से रविन्द्र नगर चौराहे तक पैदल तिरंगा यात्रा और पुलिस लाइन से सुभाष चौक पडरौना तक बाइक रैली को बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, Bjp दुर्गेश राय, DM महेंद्र सिंह तंवर, SP, CDO ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।