पडरौना: पड़रौना उपकेंद्र का केबल जलने से सुबह 5 बजे से बाधित हुई बिजली सप्लाई, उपभोक्ता परेशान, जल्द बहाली की उम्मीद
कुशीनगर पड़रौना विद्युत उपकेंद्र का केबल जल जाने से मंगलवार सुबह 5 बजे से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में लंबे समय से बिजली न होने से लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस डिजिटल युग में भी खराबी और बहाली के समय की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाती, जिससे दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। सूत्रों के मुताबिक, केबल जलने के बाद मरम्मत कार्य में हुई देरी