जिले के सभी 18 प्रखंडों में 17 एवं 18 जून को आयोजित होगा प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर
डीएम ने वरीय पदाधिकारीयों को की प्रतिनियुक्ति
दरभंगा :_ जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के आदेश के आलोक में जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर 17 और 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी जिसकी सभी तैयारी पूर्ण हो गई है ।
बैठक में शिविर की तैयारियों, विभागीय समन्वय एवं लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन होगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक होगा।
शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख लाभार्थीपरक योजनाओं के अंतर्गत आवेदन/ निबंध,सत्यापन, ई केवाईसी आदि लंबित प्रकरणों का निपटान एवं योजनाओं के देय लाभ का वितरण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम सुपात्र व्यक्तियों एवं लाभार्थी तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष शिविर का आयोजन होगा ।
उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से पात्र लाभार्थियों का आवेदन, पंजीकरण, सत्यापन एवं योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से—
*आयुष्मान भारत* *योजना,आयुष्मान वय वंदना कार्ड हेतू सिविल सर्जन को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
*सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन) के लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग दरभंगा,पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत शहरी, ग्रामीण,बेनीपुर,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए निर्देशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा,लखपति दीदी (एसएचजी लिंकेज) के लिए परियोजना प्रबंधक जीविका,पीएम स्वनिधि योजना के लिए नगर आयुक्त नगर निगम दरभंगा,भी बी जी राम जी योजना के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा,किसान क्रेडिट कार्ड,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए जिला कृषि पदाधिकारी लीड बैंक मैनेजर,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को,मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दरभंगा,मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा,दिव्यांगजन कल्याण योजनाएं के लिए सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ,भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) के लिए श्रम अधीक्षक दरभंगा,मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए जिला योजना पदाधिकारी दरभंगा, राजस्व एवं भूमि सुधार के लिए अपर समाहर्ता दरभंगा को जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। साथ ही अन्य विभागीय जनकल्याणकारी योजनाएं शामिल रहेंगी*।
जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि प्रत्येक योजना के लिए पृथक काउंटर एवं प्रत्येक काउंटर पर आवश्यकतानुसार पदाधिकारी, कर्मी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में 17 एवं 18 जून को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का अनुश्रवण करने के लिए वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।
शिविर स्थल पर एक हेल्प डेस्क (Help Desk) स्थापित किया जाएगा, जहां प्रशिक्षित स्वयंसेवक एवं कर्मचारी प्रतिनियुक्ति होगी।
हेल्प डेस्क के माध्यम से लाभार्थियों एवं आवेदकों को सही काउंटर तक पहुंचाने, आवेदन प्रपत्र भरवाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने निर्देश दिया कि व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आम जनता को पूर्व से ही सूचित किया जाए कि वे शिविर में भाग लेने और लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज अपने साथ अवश्य लाएं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो एवं संबंधित योजना से जुड़े अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू जनता उच्च विद्यालय जीवछ घाट, बेनीपुर प्रखंड अंतर्गत कर्पूरी भवन बेनीपुर, गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन कन्हई पंचायत, किरतपुर प्रखंड अंतर्गत बीआरसी भवन जगरूआ तरवारा,कुशेश्वर स्थान प्रखंड अंतर्गत प्लस टू नंदकिशोर उच्च विद्यालय सतीघाट कुशेश्वरस्थान तथा कुशेश्वर स्थान पूर्वी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धबोलिया में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर आयोजित किया जाएगा तथा शेष प्रखंड में प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर आयोजित की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को शिविर से संबंधित सभी तैयारियां स समय पूर्ण करने का निर्देश दिया।
*उन्होंने कहा कि यह शिविर आम जनता एवं लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ इसकी सफलता सुनिश्चित करें*।