बिहारीगंज: आलमनगर:-नशे की हालत मे एक पियक्कड़ गिरफ्तार
आलमनगर पुलिस ने नगर पंचायत क्षेत्र से शुक्रवार रात नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार ने बताया कि पत्नी की सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम के सहयोग से वार्ड संख्या-4 निवासी रतन कुमार सिंह को हिरासत में लिया गया। उसे मेडिकल जांच के लिए आलमनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने शराब के नशे में होने की पुष्टि की।