नरवर: आजीविका मिशन कार्यालय में गुस्साई महिलाओं ने जड़ा ताला, फर्जी भुगतान और अभद्रता का आरोप
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित दमयन्ती महिला सामुदायिक समिति में वित्तीय अनियमितताओं और मनमानी को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। समिति की महिलाओं ने नोडल अधिकारी जितेन्द्र श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कार्यालय में ताला जड़ दिया और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। समिति की अध्यक्ष सहित कई सदस्यों द्वारा दिए गए शिका