जैतारण: लाइक-फॉलोअर की दौड़ में गिरी मर्यादा, अब 'वायरल' युवक पहुंचा हवालात
Jaitaran, Ajmer | Apr 16, 2026
लाइक-फॉलोअर की दौड़ में गिरी मर्यादा, अब “वायरल” युवक पहुंचा हवालात गुरुवार सुबह 6 बजे मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की अंधी दौड़ एक युवक को सीधे थाने तक ले आई। महिलाओं के प्रति अश्लील, अभद्र भाषा और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर समाज का माहौल खराब करने वाले आरोपी उम्मेद भाट निवासी प्रतापगढ़, ब्यावर को रास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया