श्री गंगानगर: उत्तरी पश्चिमी रेलवे के रोलिंग स्टाक इंजीनियर कैप्टन शशि किरण ने श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 18, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे के चीफ रोलिंग स्टॉक इंजीनियर कैप्टन शशि किरण ने शनिवार को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन व सीक लाइन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शनिवार शाम 5 बजे स्टेशन पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।