जैतहरी: जैतहरी की पंचायतों में विकास कार्यों का सीईओ ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश
अनूपपुर। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जैतहरी जनपद की जमुड़ी, सकरा, बडहर, दुधमनिया और दुलहरा पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधारोपण, आंगनबाड़ी, स्कूल, सीसी रोड, अमृत सरोवर, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छता और निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए गुणवत्ता, साफ-सफाई, पौधों की सुरक्षा तथा अधूरे कार्यो