रावतसर: रावतसर में वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
श्री गौशाला समिति रावतसर में बुधवार को वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत पशुपालन व गोपालन विभाग के तत्वाधान में जलसंरक्षण व पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया आमजन को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया गया इस अवसर पर रावतसर उपखंड अधिकारी विनोद कुमार बिश्नोई पशु चिकित्सा अधिकारी महावीर सहारण सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तर अधिकारी व आमजन रहे मौजूद