पटना में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 2 से 6 नवंबर तक बिहार के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को प्रधानमंत्री पटना में रोड शो करेंगे, जो दिनकर चौक से बकरगंज होते हुए गांधी मैदान तक जाएगा। इससे पहले वे आरा और नवादा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।