अररिया: अररिया आरएस थाना क्षेत्र में शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Araria, Araria | Feb 13, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के रहीकपुर छठ घाट पोखर पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और सूचना अररिया आरएस थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह और थाना अध्यक्ष अजीत चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.