फिरोज़ाबाद: मेडिकल कॉलेज शौ शैया अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, आरोप- इंजेक्शन लगाने पर बिगड़ी हालत, स्टाफ को दिए ₹2000
करबला निवासी रजनी जैन को बीती रात मेडिकल कॉलेज के शौ शैया अस्पताल में डिलीवरी के लिये लाया गया था। पति का आरोप था जहां पहले ले नहीं रहे थे कह रहे थे प्लेटे कम हैं आदि बहनोई ने बात की तब बमुश्किल भर्ती किया गया। बुधवार तडके तीन बजे करीबन ऑपरेशन से बेटी हुई। डिलीवरी के बाद दोपहर दर्द होने पर इंजेक्शन लगाया गया उसके बाद महिला की मौत हो गई।