मानसी: बलकुंडा में 48 घंटा रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा, भक्तिमय बना रहा माहौल
मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत के बलकुंडा गांव के राम जानकी ठाकुवारी में 48 घंटा रामधुनि यज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजक वकील सिंह ने कहा की लगातार दो वर्ष से गांव में राम जानकी ठाकुरवारी में रामधुनी यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस बार भी रामधुनि यज्ञ को लेकर 151 कुंवारी कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।