मानसी: अमनी चौक के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Mar 30, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के अमनी चौक के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान अमनी गांव के रहने वाले सुदर्शन कुमार के रूप में किया गया है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि अमनी से खगड़िया जा रहे थे, कि इसी दौरान अमनी चौक के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।