मानसी: राजाजान में कुदाल से कटकर महिला हुई घायल, सदर अस्पताल में किया जा रहा उपचार
Mansi, Khagaria | Mar 29, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव में छज्जी पर रखा कुदाल गिर जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान राजाजान निवासी राम प्रवेश यादव की पत्नी बचनी देवी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। बताया जाता है कि महिला के घर में छज्जि पर कुदाल रखा हुआ था।