जोकीहाट: जोकहाट में 'इंडियन मुस्लिम फ्रीडम फाइटर्स' पर सेमिनार, आजादी के संघर्ष से एकता और भाईचारे का संदेश
Jokihat, Araria | Aug 17, 2026 अररिया के शम्स पब्लिक स्कूल में दावत-उल-कुरान ट्रस्ट ने ‘इंडियन मुस्लिम फ्रीडम फाइटर्स’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया। विद्वानों और बुद्धिजीवियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि आजादी की भावना को समझते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करना आज की बड़ी जिम्मेदारी है।