उरई: एट थाना पुलिस ने अज्ञात चोर पर व्यक्ति की बाइक चोरी करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | May 25, 2024 एट थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने पूरे मामले की तहरीर देते हुए बताया कि व्यक्ति ग्राम पिरौना में किसी काम से गया हुआ था, तभी घात लगाए बैठे एक अज्ञात चोर ने व्यक्ति की बाइक को चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गया, जिसके बाद एट थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।