जबलपुर: गंजीपुरा की सड़क पर 'स्पा फाइट', सरेराह चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
गंजीपुरा की व्यस्त सड़क उस समय अखाड़े में तब्दील हो गई, जब बीच बाजार लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते सरेराह लात-घूंसों और चप्पलों की ऐसी बौछार हुई कि वहां से गुजरने वाले राहगीर भी ठिठक कर तमाशा देखने को मजबूर हो गए। आपस में गुत्थमगुत्था हुईं ये लड़कियां एक स्थानीय स्पा सेंटर की बताई जा रही हैं, जिनके बीच किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इस कदर ब