अरनोद: लालाखेड़ी में भक्ति और उल्लास का संगम, 501 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर निकाली भव्य शोभायात्रा
बांसलाई ग्राम पंचायत के लालाखेड़ी में नवनिर्मित बालाजी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ अनुष्ठान के दौरान आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर बालाजी एवं शिव परिवार की मूर्तियों का विधिवत मूर्ति मिलन, नगर दर्शन एवं मंदिर पर कलश स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रातःकाल से ही मंदिर परि