बाड़मेर: ईदगाह पर धूमधाम से मनाई गई बकरीद, देश की खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ
Barmer, Barmer | May 28, 2026 बकरीद का त्योहार गेहूं रोड स्थित ईदगाह में धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 7:30 बजे विशेष नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पेश इमाम हाजी मौलाना हाजी लाल मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा सिर्फ त्योहार नहीं, अल्लाह की इबादत का पर्व है।