हजारीबाग जिला प्रशासन ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “नीर वीर” नामक व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया है। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने बुधवार को एग्यारह बजे बताया कि गर्मी में संभावित जल संकट को देखते हुए यह पहल की गई है, जिससे लोग आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।