झालरापाटन: झालावाड़ में आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची को नोंचकर मार डाला, भाटिया वर्कशॉप के पास टेंट के बाहर सो रही थी
झालावाड़ में आवारा कुत्तों के हमले में दो साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे भाटिया वर्कशॉप के पास लगे एक अस्थाई टेंट के बाहर हुई। मृतक बच्ची की पहचान गोरी के रूप में हुई है। वह अपने पिता राजू लाल के साथ टेंट के बाहर सो रही थी। राजू लाल ने बताया कि सात-आठ आवारा कुत्ते एक साथ आए और उनकी बेटी को उठाकर लगभग 50 मीटर दूर उठा कर ले गए।