गोरखपुर: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक, ग्रामीणों ने शव रखकर किया हंगामा
खोराबार क्षेत्र के लालपुर टीकर बीसबिगहा निवासी बुधिराम निषादअपनी पत्नी प्रियांशी को शहर में रिश्तेदारी छोड़ने जा रहे थे।डांगीपार ढाला के समीप एक भारी चारपहिया वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया,जबकि गंभीर रूप से घायल बुधिराम को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है