डुमरा: डीएम ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में लोक शिकायत अधिनियम के तहत 15 परिवाद पर की सुनवाई, 6 का किया निष्पादन
डीएम रिची पांडे ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के 15 परिवाद पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने 6 मामलों का निपटारा कर दिया। वहीं, डीएम ने अन्य मामलों के निपटारे के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी है।