डुमरा: रीगा थाना क्षेत्र के गांव में 4 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में सदर डीएसपी का बयान आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
रीगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 2 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीतामढ़ी के सदर डीएसपी रामकृष्ण ने बयान जारी करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी है कि दुष्कर्म की बात जैसे ही सामने आई पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई की है।