कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि अधिकारों को निर्देशित करते हुए विशेष प्रकरणों में एग्रीस्टेक पंजीयन अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। वहीं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समयबद्ध और गरिमामय ढंग कराने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
इसके आलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के अप्रारंभ आवासों का निर्माण शीघ्र शुरू कर पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले। वीबी राम जी योजना के तहत हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक कार्य प्रारंभ कर अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी एवं सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
#jandarshan #AgriStack #GoodGoverance #chhattisgarh #mahasmund