चांदपुर: चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग के पास ट्यूबवेल की कोठरी पर बैठा दिखा गुलदार
चांदपुर क्षेत्र में लगातार गुलदार की चहल कदमी लोगों को बेचैन कर रही है। सोमवार मंगलवार की रात्रि में गुलदार हीमपुर बुजुर्ग के पास एक ट्यूबवेल की कोठरी पर बैठा देखा गया है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण में बताया कि लगातार आबादी के नजदीक गुलदार की चहल कदमी है। जिससे किसी भी दिन कोई घटना हो सकती है। वन विभाग से ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है।