देहरादून: 10 जून को ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ता करेंगे सचिवालय का घेराव
अधिवक्ता ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में 10 जून को सचिवालय घेराव किया जाएगा। जिसको लेकर बार कॉउंसिल उत्तराखंड के अध्यक्ष एडवोकेट राकेश गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्री से एक ओर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रहेगी, वही अधिवक्ताओं की भूमिका को भी समाप्त किया जा रहा है, जिसके विरोध में ही 10 जून को सचिवालय कूच रखा आया है।