बाह: जंगली सुअरों के झुंड से टकराई बाइक, बाह के एक ही परिवार के 6 लोग घायल, मासूम भी शामिल
जसवंतनगर से ताजिया देखकर लौट रहे बाह के एक ही परिवार के छह लोग शनिवार तड़के 4 बजे सड़क हादसे का शिकार हो गए। जैतपुर थाना क्षेत्र के नहटौली गांव की पुलिया के पास अचानक जंगली सुअरों का झुंड सामने आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पति-पत्नी और चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अशोकनगर (बाह) निवासी मोहम्मद फरीद (30) अपनी पत्नी सवाना बेगम (28), तीन ब