कोटद्वार: बरसात में क्षतिग्रस्त नेशनल हाईवे की गड्ढा भराई शुरू, यातायात में राहत
लोनिवि धुमाकोट ने कौड़िया से सिद्धबली मंदिर तक नेशनल हाईवे के तीन किलोमीटर हिस्से में बरसात से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत शुरू की। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम चल रहा है। बारिश के कारण बन चुके गहरे गड्ढे भरने से ट्रैफिक खतरे से बच सकेगा। दिन के समय मरम्मत कार्यों के चलते ट्रैफिक जाम भी लगे।