नानपारा: नानपारा कूड़ा घर में सोते रहे चौकीदार, चोर साइकिल, टॉर्च और सीसीटीवी मॉनिटर लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के नानपारा नगर पालिका के बंजारन टाडा स्थित कूड़ा घर में शुक्रवार-शनिवार की रात चोरी हो गई। चोर यहां से एक साइकिल, टॉर्च और सीसीटीवी का मॉनिटर उठा ले गए। घटना के समय कूड़ा घर में चौकीदार तैनात था, जो मौके पर सो रहा था। चोरी की यह घटना तब हुई जब कूड़ा घर में कर्मचारी और चौकीदार दोनों मौजूद थे। सुबह जब कर्मचारी जागा तो उसने सामान गायब पाया।