कादीपुर: कादीपुर में गौ तस्करों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, 2 तस्कर गोली लगने से हुए घायल
कादीपुर क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई है। 1 अगस्त की रात 3 बजे के आसपास पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर मुड़िला बाजार से थाना कादीपुर की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर थाना कादीपुर की पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में दो पश