पंचकूला: पूर्व जिला परिषद सदस्य देशराज पोसवाल ने कालका में कहा कि हरियाणा में तीसरी बार बनेगी भाजपा की सरकार
पंचकूला जिला परिषद के पूर्व सदस्य देशराज पोसवाल ने आज कहा कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। देशराज पोसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि देश हित में कार्य करने वाली सरकार बनेगी।