गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिक लड़की, पुलिस ने दस्तयाब कर अपहरण और बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया
गुना कैंट थाना क्षेत्र से लापता 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को पुलिस ने खोज कर अपहरण और बलात्कार के आरोपी को पकड़ा है। 3 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, 1 जुलाई को फरियादी पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। 2 जुलाई को राजगढ़ जिले के ब्यावरा से लड़की को दस्तयाब किया। अपहरण और रेप के आरोपी राजीव अहिरवार ग्राम विजयगढ़ थाना राघोगढ़ को गिरफ्तार कर 3 जुलाई को जेल भेजा है।