सदर: श्री जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य ने किया शिला पूजन
अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर का तीन फेज में जीर्णोद्धार किया जाना है। कांची कामकोटि पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी शंकरविजयेंद्र सरस्वती ने जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। मंदिर लगभग 250 साल पुराना है, जिसका पहली बार जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है।