हाथरस: युवक द्वारा जान से मारने की धमकी से डरकर एक व्यक्ति ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बेरिया में गांव के एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने के डर से गांव की एक व्यक्ति जितेंद्र पुत्र रामचरन ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराया है।