गुण्डरदेही: ग्राम पंचायत धनगांव में अवैध मिट्टी परिवहन और रेत भंडारण पर कार्रवाई, मौके से एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर किया गया जब्त
ग्राम पंचायत धनगांव में अवैध रूप से मिट्टी परिवहन एवं अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई की गई। मौके से एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। पंचनामा कर थाना अर्जुदा के सुपुर्दगी किया गया। जेसीबी सीजी 05 एन 1361 व ट्रैक्टर सीजी 07 सीई 6986 गांव के एक पूर्व पंचायत प्रतिनिधि का बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में अर्जुदा तहसीलदार चंद्रशेखर चंद्राकर, नायब तहसीलदार रूद्रपति, माइनिंग इंस्पेक्टर शशांक सोनी, प्रधान आरक्षक छत्रपाल डहरिया, नगर सैनिक सेवक राम व हल्का पटवारी उपस्थित शामिल थे।