हुज़ूर: अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राह चलती युवती के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
Huzur, Bhopal | Jul 7, 2026 भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में राह चलती युवती के साथ अभद्रता करने वाले युवक को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का थाना क्षेत्र में पैदल जुलूस भी निकाला।