देवघर: हिंदी विद्यापीठ के पास टोटो चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर, घायल वृद्ध अस्पताल में भर्ती
हिंदी विद्यापीठ के समीप शनिवार के रात्रि लगभग 7:30 बजे एक वृद्ध व्यक्ति को टोटो चालक ने धक्का दे दिया जिसमें वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में एंबुलेंस चालक ने बताया की वृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त है और काफी पूछने के बाद कटोरिया थाना क्षेत्र के रजवाड़ा निवासी घायल गणेश मांझी अपना पता बताया।