देवघर: जसीडीह: अंधेरी गादर के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर घायल
अंधेरी गादर के समीप असंतुलित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर दे दी जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें शनिवार रात्रि 8:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में गादी माधवपुर निवासी रतन वर्मा ने बताया कि वह देवघर अपने भाई जितेंद्र वर्मा के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रहा था तभी अचानक एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।