देवघर: चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के बलिया डाबर गांव के पास बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
चंद्र मंडी थाना क्षेत्र के बलिया डाबर गांव के समीप शनिवार के रात्रि 8:00 बजे दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। इस संबंध में बलिया गांव निवासी घायल अंग्रेज यादव के भाई रोहित यादव ने बताया कि वह बाजार से घर लौट रहा था इसी दौरान एक अज्ञात बाइक चालक ने सामने से टक्कर दे दी और बाइक लेकर फरार हो गया ।