देवघर: आसनसोल डिवीजन के डीआरएम ने बाबा मंदिर में की पूजा अर्चना
आसनसोल डिवीजन के डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की। जहां पर उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक भवन ले जाया गया ।जहां पर पुरोहित के द्वारा विधि विधान से संकल्प कराकर बाबा मंदिर में बाबा की स्पर्श पूजा कराई गई। बाबा की पूजा करने के बाद मंदिर प्रांगण में आरती कर बाबा से मंगल कामना की ।