सिराथू: दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को पुलिस ने भरवारी रेलवे फाटक के पास से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी रेलवे फाटक के पास से उपनिरीक्षक नीरज उपाध्याय और उनके साथियों ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया शख्स मंजीत पुत्र जयलाल बिसारा का रहने वाला है।मंजीत पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा कोखराज थाने में दर्ज था जिसपर बीएनएस की धारा 137,2, 87/64 व 3/4 पाक्सो एक्ट दर्ज थी।लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने चालान कर दिया है।