सिराथू: औरेनी गांव में घर पर सो रही बच्ची को जहरीले सांप ने काटा हुई दर्दनाक मौत
सिराथू तहसील क्षेत्र के औरेनी गांव के रहने वाले इंद्रलाल की चार वर्षीय बेटी सोनम घर पर सो रही थी सोने के दौरान इसको जहरीले सांप ने काट लिया।घर के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक सोनम की मौत हो चुकी थी।बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बच्ची की मौत की सूचना सिराथू तहसील प्रशासन के साथ-साथ कड़ा धाम थाना पुलिस को भी दे दी गई है।